
राहु और केतु --राहु व केतु छाया ग्रह होने से इनकी राशियाँ निर्धारित नहीं की गई है किन्तु निम्न भावो व ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं -
१) राहु और केतु के साथ बैठने वाले ग्रह |
२) राहु और केतु पर दृष्टि डालने वाले ग्रह |
३) राहु और केतु जिस राशी व नक्षत्र में हो उनके स्वामी ग्रह |
तात्कालिक या आर .पी. ग्रह ---यह नया सिद्धांत है जिसका फल कथन या घटना के समय निर्धारण में
बहुलता से प्रयोग किया जाता है | ये निम्न लिखित है --
१)लग्न नक्षत्र का स्वामी
२ )लग्न राशी का स्वामी
३) चन्द्र नक्षत्र का स्वामी
४ )चन्द्र राशी का स्वामी
५ )सप्ताह के दिन का स्वामी
इसके अलावा लग्न में स्थित ग्रह या लग्न या चन्द्र अवं अन्य आर .पी ग्रहों को देखने वाले ग्रहों को भी लिया जाता है |